{"_id":"23d76f30d57a78ab5ff78482cc956e49","slug":"roadside-piling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मलबे का ढेर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मलबे का ढेर, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Fri, 30 Jan 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले काफी समय से खुटानी के पास भीमताल-भवाली रोड किनारे एक बड़े हिस्से में क्षतिग्रस्त दीवार का मलबा गिरा हुआ है, जिससे रोज इस जगह पर जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं, लेकिन अब तक इस मलबे को हटवाने की जहमत विभाग ने नहीं उठाई है।
विज्ञापन
खुटानी में पुल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे की लंबी-चौड़ी दीवार पिछली बरसात में ध्वस्त होकर सड़क पर गिर गई थी। संबंधित भू-स्वामी ने क्षतिग्रस्त दीवार के पत्थर तो मौके से हटवा दिए, लेकिन मलबा आज भी सड़क किनारे पड़ा हुआ है, जिससे इस स्थान पर सड़क संकरी हो गई है। यही नहीं पुल के पास भी पिछले काफी समय से सड़क किनारे निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं, जिससे इस स्थान पर आए दिन जाम लगता रहता है।
विज्ञापन