फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roads Traffic System Improvement Nainital

Nainital News: नैनीताल की सड़कें होंगी चौड़ी, चौराहे भी सुधरेंगे

Sat, 24 Jun 2023 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 24 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Roads Traffic System Improvement Nainital
नैनीताल में निरीक्षण करते कर्मचारी और अधिकारी।
नैनीताल। नैनीताल नगर की बदहाल हो चुकी सड़कों और यातायात व्यवस्था में जल्द ही बदलाव और सुधार देखने को मिल सकता है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह के निर्देश पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में गठित समिति ने शुक्रवार को निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों पर सुधार की संभावनाएं तलाशी।
विज्ञापन


बता दें कि नैनीताल में वाहनों के दबाव के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा चुकी है। सीजन के दौरान या भीड़ वाले अन्य दिनों में हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां तक कि सड़कों पर पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। अनेक स्थानों पर सड़कों के संकरी होने और जगह-जगह अतिक्रमण से समस्या और भी विकराल हो जाती है।नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए इसके निदान की शुरुआत की और प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में समिति गठित कर विभिन्न स्थानों पर सुधारात्मक कार्यों की संभावना तलाशने को कहा।
विज्ञापन



इस संबंध में उच्च स्तरीय समिति ने शुक्रवार को हल्द्वानी मार्ग पर जीआईसी से लेकर डांठ और मालरोड होते हुए, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से मस्जिद तिराहे तक का व्यापक सर्वेक्षण किया और विभिन्न संभावनाओं पर मंथन किया। समिति के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि सुझावों पर जिलाधिकारी से वार्ता के बाद अंतिम प्लान तय किया जाएगा और जल्द ही ये कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ कार्य 15 जुलाई तक प्रारंभ कर दिए जाएंगे। कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी को नोडल एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर के अन्य क्षेत्रों का सर्वे भी जल्द ही किया जाएगा। निरीक्षण में एसडीएम राहुल साह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना, सहायक अभियंता गोविंद जनौटी, जेई विवेक धर्मसक्तु, प्राधिकरण के जेई हेम उपाध्याय, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती, हाइडिल के एसडीओ पर्यंक पांडे, सीओ ट्रैफिक संजय गर्ब्याल और टीआई आदेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed