फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road will be widened in Gulabghati area, Ranibagh intersection will also be improved.

Nainital News: गुलाबघाटी क्षेत्र में सड़क चौड़ी होगी, रानीबाग तिराहे का भी होगा सुधारीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Road will be widened in Gulabghati area, Ranibagh intersection will also be improved.
हल्द्वानी। काठगोदाम से आगे गुलाबघाटी क्षेत्र में सड़क चौड़ी होने के साथ ही रानीबाग तिराहा भी बदला नजर आएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने चार करोड़ 31 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिली तो यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



काठगोदाम-रानीबाग मार्ग तराई भाबर को कुमाऊं के विभिन्न जिलों से जोड़ता है। यहां गुलाबघाटी और रानीबाग तिराहे में सड़क असुरक्षित और संकरी होने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही जाम की स्थिति बनती है। इसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष व जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों पर जाम और दुर्घटना से बचाव के लिए सड़क सुरक्षा समिति ने रानीबाग तिराहे के सुधारीकरण के लिए 275.40 लाख और गुलाबघाटी के पास सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए 155.62 लाख का प्रस्ताव शासन में लोनिवि सचिव को भेजा है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से धनराशि मिलते ही रानीबाग तिराहे और गुलाबघाटी में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed