फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road still incomplete after one and a half year of schedule

तय समय के डेढ़ साल बाद भी सड़क अधूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Road still incomplete after one and a half year of schedule
चंपावत में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क निर्धारित तय समय से डेढ़ साल बाद भी पूरी नहीं बन पाई है। इस सड़क के पूरा होने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण (एनएच) की ओर से हर बार नई तारीख दी जा रही है। डेढ़ हजार करोड़ की लागत से बन रही 136 किमी लंबी बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य 30 नवंबर 2019 को पूरा किया जाना था, लेकिन कार्यदायी कंपनियों की लापरवाही के कारण तय समय में सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अब एनएच की ओर से इस वर्ष मई तक हर हाल में काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है। एनएच की ओर से कार्यदायी कंपनियों को 31 मई तक काम कराने का करार बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन बारहमासी सड़क चार पैकेज में बन रही है। नवंबर 2017 से शुरू इस काम को अनुबंध के तहत नवंबर 2019 में पूरा होना था। पहली बार काम पूरा न होने पर अनुबंध को बढ़ाकर मार्च 2020 किया गया। उसके बाद कोरोना के कारण करार को दूसरी बार बढ़ा कर दिसंबर 2020 किया गया था। इसके बाद तीसरी बार मार्च 2021 तक अनुबंध को आगे बढ़ाया गया। अब चौथी बार अनुबंध को 31 मई तक बढ़ाया गया है। एनएच के ईई एलडी मथेला का कहना है कि शिवालया और आरजीबीएल कंपनी की ओर से टनकपुर-बेलखेत के पहले पैकेज और बेलखेत-चंपावत के दूसरे पैकेज में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। चल्थी में पुल और दीवार का निर्माण होना है। जिसे दो माह की अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। कार्यदायी कंपनियों के अनुसार बरसात में आपदा के अलावा मुख्य रूप से कोरोना के कारण काम में देरी हुई।
विज्ञापन

भारतोली के पास 165 मीटर सड़क का निर्माण शेष
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में तीसरे पैकेज में चंपावत से च्यूरानी के बीच भारतोली के पास 165 मीटर सड़क कटिंग और चौड़ीकरण का कार्य शेष है। एनएच के एई एनसी पांडेय के अनुसार 31 मई तक अवशेष निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बारहमासी मार्ग के ये हैं चार पैकेज
1. टनकपुर-बेलखेत (40 किमी)
2. बेलखेत-चंपावत (38 किमी)
3. चंपावत-च्यूरानी (27 किमी)
4. च्यूरानी-पिथौरागढ़ (31 किमी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed