फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road sold to army personnel after showing them plot

Nainital News: सैन्यकर्मी को प्लाॅट दिखाकर बेची सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Road sold to army personnel after showing them plot
हल्द्वानी। शहर में जमीन की धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बार जमीन के सौदागरों ने एक सैन्यकर्मी को प्लाॅट दिखाकर सड़क बेच दी। कुमाऊं कमिश्नर से मामले की शिकायत की गई थी। मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।तिलक मार्केट दमुवाढूंगा निवासी कुंदन सिंह नेगी ने मुखानी पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह कुमाऊं रेजीमेंट में कश्मीर में कार्यरत है। वर्ष 2011 में उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी नेगी के नाम पर रामड़ी आनसिंह में 1909 वर्गफुट जमीन जोधा सिंह रावत के जरिये सुरेश चंद्र जोशी से खरीदी थी। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री कराने के साथ ही जमीन की चहारदीवारी करा दी थी। वह जब भी छुट्टी पर यहां आते थे तो अपनी जमीन देखने जरूर जाते थे। इस बार भी वह छुट्टी पर आए और प्लाॅट देखने गए तो देखा वहां तारबाड़ नजर आई। पता चला कि जिस जमीन पर वह अपना दावा कर रहे थे, उसकी रजिस्ट्री तरुण वर्मा के नाम पर थी। कुंदन ने खेत नंबर के हिसाब से अपना प्लाॅट तलाशा तो पता चला कि उनके साथ प्लाॅट बेचने में धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद वह प्लॉट बेचने वाले सुरेश चन्द्र जोशी के पास पहुंचे। बताया कि मौके पर उनका प्लॉट ही नहीं है। पटवारी से पता किया तो उसने बताया गया कि बचा हुआ रकबा सड़क है। कुंदन का आरोप है कि सुरेश चंद्र ने गलत तरीके से प्लाॅट बेचे हैं, आरोपी के खिलाफ कड़ी की कार्रवाई होनी चाहिए। इधर मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामले में सुरेश जोशी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed