फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road has not been built in Parvatipuram for 12 years, colony residents are troubled

Nainital News: पार्वतीपुरम में 12 साल से नहीं बनी सड़क, कॉलोनीवासी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Road has not been built in Parvatipuram for 12 years, colony residents are troubled
पार्वतीपुरम में सड़क तो नहीं बनी लेकिन नाली बना दी गई है।
हल्द्वानी। हिम्मतपुर तल्ला वार्ड-41 पार्वतीपुरम में 12 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई जिससे यहां रह रहे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस मामले में जिला प्रशासन से भी शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


पार्वतीपुरम काॅलोनी में अब तक सड़क नहीं बन पाई है। करीब 250 मीटर में से 100 मीटर ही सड़क बनी है। वर्ष 2023 में दो लाख की लागत से यहां सीसी रोड बनाई गई और शेष हिस्से को छोड़ दिया गया। स्थानीय निवासी पीसी चंदोला, पुष्पा सत्यवली, हरीश जोशी ने बताया कि बरसात में घरों से निकलना दूभर हो जाता है। उनका कहना है कि प्रशासन भी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


जनसुनवाई में चार महीने पहले उठाया था मामला
पार्वतीपुरम निवासी नित्यानंद शर्मा ने चार महीने पहले कमलुवागांजा रोड स्थित स्कूल में आयोजित डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में सड़क का मामला उठाया था। इस पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाली बना सरकारी धन की करी बर्बादी
पार्वतीपुरम में नगर निगम की ओर से नाली भी बनाई गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जहां मकान बने हैं, वहां नाली नहीं बनाई है। कच्ची सड़क पर जो यह नाली बनी है उसका उपयोग नहीं हो रहा है। कहा कि नाली भी मानकों के अनुसार नहीं बनी है।

पार्वतीपुरम में सड़क तो नहीं बनी लेकिन नाली बना दी गई है।

पार्वतीपुरम में सड़क तो नहीं बनी लेकिन नाली बना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed