{"_id":"5755c0984f1c1be6209c56af","slug":"road-drain-dug","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की नाली खोद डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की नाली खोद डाली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात और आपदा से निपटने का क्या हाल है, उसे सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली से समझा जा सकता है। दूरसंचार केबल डालने के नाम पर ठेकेदार ने नैनीताल रोड की नाली खोद डाली है। जबकि बरसात से निपटने में नाली का अहम रोल होता है। अब एनएच ने ठेकेदार का काम बंद कराने के बाद भरान और नाली ठीक कराने का काम शुरू किया है।
पहाड़ में सड़क के किनारे की नाली और कल्वर्ट साफ हों तो आपदा और नुकसान आधा होने की बात कही जाती है। नैनीताल मार्ग पर लाखों रुपये खर्च कर नाली बनाई गई थी। इस नाली को केबल डालने के दौरान ठेकेदार ने उखाड़ डाला। नाली की हालत देख एनएच अफसरों के होश उड़ गए। अब नाली को सही करने का काम शुरू किया गया है। अधीक्षण अभियंता सीसी जोशी कहते हैं कि नुकसान हुआ है। ठेकेदार द्वारा काम बंद कराने के बाद नाली को सही कराने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। इसी तरह रोडवेज का हाल है।