फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road beautification work started for National Games

Nainital News: नेशनल गेम्स के लिए सड़कों को संवारने का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Road beautification work started for National Games
हल्द्वानी। नेशनल गेम्स के लिए शहर को संवारने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत फुटपाथ की खोदाई कर नई इंटरलॉक टाइलें बिछाने, डिवाइडरों को रंगने आदि का काम शुरू कर दिया गया है। सड़कों पर सफेद पट्टियां बनाने के साथ साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इस कार्य में लोनिवि 98 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में जनवरी और फरवरी में नेशनल गेम्स प्रस्तावित हैं। इसके लिए खिलाड़ी पंतनगर एयरपोर्ट से वाया रामपुर रोड, सिंधी चौराहा, नैनीताल रोड, नरीमन चौराहा होते हुए स्टेडियम जाएंगे। इस देखते हुए इन मार्गाें को संवारा जा रहा है। पहले चरण में फुटपाथ पर इंटरलॉक टाइलें बदली जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए नैनीताल रोड के फुटपाथों को खोदा गया है। काठगोदाम क्षेत्र में डिवाइडरों पर पेंटिंग का काम चल रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि नैनीताल रोड पर सिंधी चौराहे से नरीमन चौराहा काठगोदाम तक 78 लाख की लागत से कार्य किया जा रहा है। रामपुर रोड पर देवलचौड़ से सिंधी चौराहा तक 20 लाख के कार्यों के टेंडर कराए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed