{"_id":"60de23268ebc3e613274353f","slug":"road-as-wide-as-in-10-years-but-traffic-increased-haldwani-news-hld429733016","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल में सड़क उतनी ही चौड़ी, मगर ट्रैफिक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल में सड़क उतनी ही चौड़ी, मगर ट्रैफिक बढ़ा
विज्ञापन
आप शहर में निकलते होंगे तो जाम में फंसकर यहां के जनप्रतिनिधियों और अफसरों को कोसते होंगे। इसलिए कि कुमाऊं के प्रवेश द्वार में अब तक जाम की समस्या का निदान नहीं निकाला जा सका है। यह हाल तब है कि 10 साल पहले बनीं सड़कें तो उतनी ही चौड़ी हैं मगर वाहनों की भरमार हो गई। अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ गईं। हल्द्वानी की सड़कें 10 साल पहले स्व. इंदिरा हृदयेश ने चौड़ी कराई थीं। हालांकि ओके होटल से लेकर सिंधी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर जगह नहीं होने के कारण सड़कें चौड़ी नहीं हो सकी। जो सड़कें चौड़ी हुईं भी वह अतिक्रमण के कारण संकरी हो गईं। कालाढूंगी चौराहा, सिंधी चौराहा, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक तिराहा संकरे होने के कारण जाम लग रहा है। अभियान चलते हैं लेकिन कुछ दिन बार स्थिति वही हो जाती है। हरीश पांडे की रिपोर्ट-
वाहनों की संख्या लाखों में पहुंची
हल्द्वानी। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि नैनीताल जिले में दोपहिया वाहन 2.30 लाख और चार पहिया वाहन 60 हजार हैं। वहीं तिपहिया 50 हजार वाहन हैं। इसमें से करीब 50 प्रतिशत से अधिक वाहन हल्द्वानी में रोजाना दौड़ते हैं। पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों से प्रतिदिन करीब पांच हजार वाहन हल्द्वानी की मुख्य सड़कों से होकर गुजरते हैं। प्रत्येक वर्ष करीब 18 प्रतिशत वाहन जिले में बढ़ रहे हैं।
एलीवेटेड रोड का डीएम का प्रस्ताव फाइलों में कैद
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव से तिकोनिया तक, कालाढूंगी चौराहे से मुखानी चौराहे तक एलीवेटेड रोड की बात डीएम धीराज गर्ब्याल ने चार्ज लेते ही कही थी। इसके तहत पिलरों के माध्यम से सड़क के ऊपर दूसरी सड़क बनाने का प्रस्ताव था जिससे जाम न लगे। लोनिवि ने आरएफक्यू (रिक्वेस्ट फॉर कुटेशन) के लिए विज्ञापन निकाला था। इस आरएफक्यू में आठ कंपनियों ने एलीवेटेड रोड के लिए सर्वें करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन बजट के अभाव में सर्वे का काम ठप हो गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी कहते हैं कि एलीवेडेट रोड के लिए दिए गए विज्ञापन में आठ कंपनियों ने सर्वे करने का प्रस्ताव भेजा था। अब जल्द ही सबसे कम दर देनी वाली कंपनी को चिह्नित कर आरएफक्यू बनाई जाएगी।