UK: पेड़ से टकराई कार...उड़े परखच्चे, जीजा- साले की मौत; कई घायल; गाजियाबाद से नैनीताल घूमने जा रहे थे
कालाढूगी-बाजपुर मुख्य हाइवे पर गड़प्पू के पास शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में जीजा- साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालाढूगी-बाजपुर मुख्य हाइवे पर गड़प्पू के पास शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में जीजा- साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बाजपुर भेजा गया है।
मृतकों के शवों को कालाढूंगी पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार में दो बच्चों समेत सात लोग सवार थे। सभी लोग गाजियाबाद के हैं। जो घूमने के लिए नैनीताल जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद के स्यानी थाना नन्दग्राम निवासी प्रदीप यादव (28) पुत्र राजेश यादव अपनी पत्नी ज्योति (27), साढ़े तीन वर्षीय पुत्री अन्नईया उर्फ परी, डेढ़ वर्षीय किट्टू, साले राहुल (18) और विवेक (23) पुत्र गौरी शंकर यादव, रिश्तेदार दीपांशु पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला सुदमा थाना बेवर जिला मैनपुरी के साथ कार संख्या यूपी 14जीएन 4349 में सवार होकर नैनीताल घूमने जा रहे थे। तभी गड़प्पू पुलिस चौकी से दो किमी पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रदीप और उनके साले राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि घायलों को राहगीरों की मदद से बाजपुर भिजवाया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।