फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ring road will be built along the Bhakra river and forest

Nainital News: भाखड़ा नदी और जंगल किनारे से बनेगी रिंग रोड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ring road will be built along the Bhakra river and forest
हल्द्वानी। शहर में रिंग रोड जंगल के किनारे से बनाई जाएगी। इसके लिए एक रूट पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को विधायक, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रिंग रोड परियोजना के लिए लोनिवि ने पांच डिजाइन तैयार किए थे। इनमें से एक का चयन किया जाना था। इसी के चलते शुक्रवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, लोनिवि के ईई प्रत्यूष कुमार समेत कई पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले भाखड़ा पुल पर पहुंची। इस दौरान भाखड़ा पुल से होते हुए नदी के किनारे और नाप भूमि व वन भूमि की फायर लाइन के बराबर से चांदनी चौक स्टेट हाईवे रामपुर रोड बेलबाबा मंदिर तक वाले रूट पर सहमति बनी। इस विकल्प पर काम करने से रिंग रोड की दूरी 18.79 किमी होगी। विधायक भगत ने कहा कि जंगल के बीचोंबीच से रोड बनने पर वन भूमि पर अतिक्रमण व वन्यजीवों को नुकसान की आशंका बनी थी, ऐसे में भाखड़ा पुल लामाचौड़ से बेलबाबा मंदिर, रामपुर रोड तक रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रशासक जसवंत सिंह, सतवंत सिंह, कुंदन बोरा, संदीप सनवाल, दीपू नेगी, भाजपा नेता रवि कुरिया, गणेश जोशी, रघुवर पतलिया, प्रधान कमल पडलिया, अजमेर सिंह, ललित नेगी, गुंजन मेहरा, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पहले सर्वे वाले रूट का किया था विरोध
रिंग रोड के लिए पूर्व में किए गए सर्वे में कई मकान इसकी जद में आ रहे थे, इस वजह से रूट तय नहीं हो पाया था। इसे लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने खासा विरोध जताया था। इस पर लोनिवि ने पांच रूटों के डिजाइन तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिंग रोड के लिए इन पांच रूटों के डिजाइन किए तैयार
1. लामाचौड़ चौराहे से कमलुवागांजा रोड, नोवा स्टील फैक्टरी से आनंदपुर और जीतपुर गांव होते हुए गन्ना सेंटर रामपुर रोड, दूरी 11.07 किमी।
2. भाखड़ा पुल से भाखड़ा नदी के किनारे, वन भूमि फायर लाइन के बराबर से चांदनी चौक स्टेट हाईवे रामपुर रोड, दूरी 18.79 किमी।
3. भाखड़ा पुल से नदी के किनारे और वन भूमि के बीच से बेलबाबा मंदिर के पास रामपुर रोड हाईवे, दूरी 11.96 किमी।
4. लामाचौड़ चौराहे से कमलुवागांजा रोड होते हए आनंदपुर चौराहा और आनंदपुर रोड से पंचायतघर चौराहा रामपुर रोड हाईवे, दूरी 11.07 किमी।
5. लामाचौड़ चौराहे से श्रीहनुमान मंदिर से आरटीओ रोड, जयदेवपुरम, उदयलालपुर, पूरनपुर के गांवों को जोड़ते हुए पंचायतघर चौराहा स्टेट हाईवे रामपुर रोड, दूरी 16.73 किमी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed