फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   RFC will purchase 17 lakh 99 thousand quintals of wheat

17 लाख 99 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद करेगा आरएफसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
RFC will purchase 17 lakh 99 thousand quintals of wheat
कुमाऊं के 156 गेहूं खरीद केंद्र खुले
विज्ञापन

पहले दिन केवल यूएसनगर में 582 क्विंटल गेहूं की खरीद
हर खरीद केंद्र पर रखा जाएगा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान
एक दिन में 10 से अधिक किसान गेहूं जमा नहीं कर पाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। संभागीय खाद्य नियंत्रक विभाग ने सत्र में 17 लाख 99 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया है। गेहूं खरीद के लिए बुधवार को कुमाऊं के 156 क्रय केंद्र खोले गए। कुमाऊं में पहले दिन केवल ऊधमसिंह नगर में 582 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।

संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। गेहूं बिक्री के लिए किसानों को टोकन दिए जा रहे हैं। किसानों के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1945 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इसमें से 1925 रुपये का भुगतान क्रय केंद्र करेगा और 20 रुपये का बोनस राज्य सरकार किसानों को देगी। हर क्रय केंद्र की खरीद सीमा 500 क्विंटल रखी गई है। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए हर क्रय केंद्र पर एक दिन में 10 से अधिक किसान गेहूं जमा नहीं कर पाएंगे। क्रय केंद्रों पर कितनी गेहूं की खरीद हुई और कितने किसानों को केंद्र की ओर से टोकन जारी किए गए, इसके आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed