फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Revised- Principal beats student for talking, gets serious injury

Nainital News: संशोधित- प्रधानाचार्य ने बात करने पर छात्र को पीटा, लगी गंभीर चोट

Tue, 22 Oct 2024 06:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 22 Oct 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Revised- Principal beats student for talking, gets serious injury
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। एक सरकारी स्कूल में प्रार्थनासभा में दो छात्रों के बात करने से नाराज प्रधानाचार्य ने उनके सिर आपस में कई बार टकराए। साथ ही थप्पड़ मारे। इससे एक छात्र की आंख के ऊपर गहरी चोट लग गई। खून बहने पर पट्टी कराकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई। परिजनों का आरोप है कि गंभीर चोट लगने के बावजूद न तो अभिभावकों को बताया गया, न ही छात्र के टांके लगवाए गए।
विज्ञापन


मामला 18 अक्तूबर का बताया गया है। पनियाली कठघरिया निवासी अभिभावक अमर सिंह मौर्य के मुताबिक उनका बेटा राहुल कक्षा तीन में पढ़ता है। एक अन्य छात्र से बात करने पर प्रधानाचार्य ने उसे और राहुल को सजा दी। उनके सिर आपस में टकराने के साथ ही राहुल के थप्पड़ भी मारा। ऐसा करते वक्त अंगूठी से भौं के पास गहरी चोट लग गई। पट्टी जरूर कराई गई, मगर मामले को दबाने के लिए। अवकाश के बाद राहुल घर पहुंचा। अमर सिंह के मुताबिक अगले दिन वह स्कूल पहुंचे तो प्रधानायार्य ने धमकाया। कहा, अगर वह निलंबित हुए तो बच्चे का टीसी खराब कर देंगे। फिर कहीं भी प्रवेश नहीं मिल सकेगा। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में पहले भी छात्रों को पीटने की घटना हो चुकी है। अमर सिंह ने उप शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य से इस संबंध में बात नहीं हो सकी। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर टम्टा ने बताया कि मामले की उप शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली है। इस संबंध में उप शिक्षा अधिकारी को मंगलवार को स्कूल जाकर जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed