फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retired UP Police employee cheated of Rs 10 lakh

Nainital News: यूपी पुलिस से सेवानिवृत कर्मचारी से 10 लाख की ठगी

Thu, 30 Jan 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Retired UP Police employee cheated of Rs 10 lakh
कालाढूंगी। यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से साइबर ठगों ने 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। कोटाबाग निवासी मोहन सिंह जीना यूपी पुलिस में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। वह बीती 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पेंशन संबंधी कार्य ट्रेजरी में चल रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने इसका फायदा उठाकर बीती 24 जनवरी को ट्रेजरी अधिकारी बनकर उनसे बैंक की डिटेल मांग ली। जैसे ही उन्होंने बैंक की डिटेल बताई तो कुछ देर बाद ही उनके खाते से 10 लाख रुपये तीन अलग-अलग किस्तों में निकलने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक में फोन कर अपने खाते को फ्रीज कराया, जिससे अन्य रकम उनके खाते से कटने से बच गई। इधर, थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed