फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retired ITBP soldier injured in collision with unknown car

Nainital News: अज्ञात कार की टक्कर से आइटीबीपी का सेवानिवृत्त जवान घायल

Thu, 20 Feb 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 20 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Retired ITBP soldier injured in collision with unknown car
लालकुआं। आईटीबीपी के सेवानिवृत जवान को एक कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को एसटीएच में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आनंद पांडे निवासी नारायणपुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ आईटीबीपी से सेवानिवृत हैं। बुधवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक करते हुए दूध लेने जा रहे थे। पाल स्टोन क्रशर के पास अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। निवर्तमान ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला और अन्य लोगों ने गंभीर रूप से घायल पांडे को एसटीएच पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। कोतवाली के एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई है। घायल सेवानिवृत्त जवान के दो बच्चे नोएडा में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed