फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Resulted in color 'color'

रंग का जमने लगा ‘रंग’

Thu, 19 Feb 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 19 Feb 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Resulted in color 'color'

अगर पुराने दौर की होली की बात करें, तो टेसू के फूल के रंग का जिक्र जरूर आएगा। वक्त बदला, रेडीमेड दौर आया और टेसू के फूल के रंग का चलन कम हो गया, पर टेसू फिर लौटा है। बस अंदाज बदल गया है। टेसू का फूल पेड़ पर नहीं, अब पैकिंग में मिल रहा है। होली को लेकर रंग से लेकर पिचकार का बाजार लग गया है।

विज्ञापन


गणपति जयमाला स्टोर के हीरा लाल साहू कहते हैं कि पहले टेसू के फूल कई दिन पहले से एकत्र किए जाते थे, फिर सुखाकर रंग बनाया जाता था। वक्त के साथ पेड़ भी कम हो गए तो कुछ लोगों ने इतनी मशक्कत करने की जगह रेडीमेड रंग खरीदने को प्राथमिकता दी, पर अब टेसू गिफ्ट पैक में आया है। इसमें टेसू के फूल, हर्बल स्प्रे रंग, चंदन का टीका और चार तरह के गुलाल हैं।
विज्ञापन


दो नहीं, आठ रंग में गुलाल
किसी दौर में लाल और हरे रंग का गुलाल मिलता था। अब बाजार में लाल, हरे, पीले, नीले समेत आठ रंग में गुलाल आ रहा है। हर्बल और केमिकल रंग दोनों का विकल्प है। हर्बल रंग की थोक में डिबियां 15 रुपए से शुरू होती है, तो केमिकल रंग 10 रुपए से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस से आता है रंग
विक्रेता सतीश कुमार कहते हैं कि रंग की सारी आपूर्ति हाथरस से होती है। सबसे बड़ा बाजार हाथरस है। पिचकारी दिल्ली से आती है। करीब दो महीने पहले से ही रंगों को लेकर खरीद शुरू कर दी गई थी। थोक विक्रेताओं से फुटकर विक्रेताओं ने माल खरीदना शुरू कर दिया है। हर्बल गुलाल में मुख्य रूप से आरारोट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शरीर में नुकसान नहीं होता है।

पाउच से लेकर ट्यूब तक का विकल्प
दुकानदार उमाशंकर गुप्ता कहते हैं कि इस रेडिमेड दौर में लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाता है। फेस पैक पांच रुपए के पाउच से लेकर 15 रुपए के ट्यूब तक में उपलब्ध है। इसे रखना और इस्तेमाल करना दोनों आसान है।


होली गीत याद नहीं, टेंशन मत लें
विक्रेता सतीश कुमार कहते हैं कि होली गीत याद नहीं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। 30 रुपए में कुमाऊंनी होली गीत की किताब बाजार मेें उपलब्ध है। इसमें कई गीत हैं। इनकी अच्छी-खासी डिमांड भी है।

यह भी कुछ खास है
- मोदी पिचकारी और रंग आया है
- पटाखे वाले रंग की अभी से खूब डिमांड है
- कार्टून के हीरो और जानवरों वाली पिचकारी
- कैप और बांसुरी वाली पिचकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed