फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Restricted movement of vehicles

खैरना से काकड़ीघाट तक आठ अगस्त तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Sat, 05 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।  Updated Sat, 05 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Restricted movement of vehicles
पीरूमदारा, मालधन क्षेत्र में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

गरमपानी (नैनीताल)। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कोश्या कुटौली तहसील प्रशासन ने भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में खैरना से काकड़ीघाट तक वाहनों की आवाजाही को अब आठ अगस्त तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इस दौरान इस रूट से चलने वाले वाहन वाया रामगढ़, क्वारब से होकर चलेंगे। 

विज्ञापन


कोश्या कुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 87 में खैरना से काकड़ीघाट तक मार्ग चौड़ीकरण के चलते पहाड़ों के कच्चे होने के कारण सड़क में पत्थर, मलबा गिरने का खतरा है। ऐसे में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। एनएच में 31 जुलाई को भौर्या बैंड के पास पहाड़ी के दरकने से हल्द्वानी निवासी बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इससे पहले भी इस रोड में कई लोग बोल्डर, मलबे की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि उक्त हादसे के बाद पहली अगस्त से पांच अगस्त तक खैरना से काकड़ीघाट तक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया था। उन्होंने बताया कि चूंकि मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक जिले के कुछ हिस्सों में भारी बरसात की चेतावनी दी है, जिसे देखते हुए खैरना से काकड़ीघाट तक वाहनों की आवाजाही को अब पांच अगस्त से लेकर आठ अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त तक खैरना से काकड़ीघाट तक किसी भी तरह से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और इस दौरान इस रोड से आने जाने वाले वाहन भवाली-रामगढ़, क्वारब होकर गुजरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर (नैनीताल)। बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार वर्षा से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे एक महिला का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही पीरूमदारा पुलिस चौकी के पास बड़ा पेड़ उखड़कर एनएच 121 पर गिर गया। बाद में इसे काटकर सड़क से हटाया गया। इस कारण रामनगर-काशीपुर रूट पर आधे घंटे तक यातायात ठप रहा।


  एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि मूसलाधार वर्षा से करनपुर क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर निवासी मनप्रीत कौर का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका निरीक्षण के बाद तहसीलदार प्रियंका रानी ने उसे 3800 रुपये का चेक दिया। वहीं पीरूमदारा, मालधन क्षेत्र में कई घरों में पानी घुस गया हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। शुक्रवार को सभी राजस्व उपनिरीक्षक अपने कार्यक्षेत्रों में भ्रमण कर जानकारी ले रहे थे लेकिन कहीं भी नुकसान की सूचना नहीं मिली।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed