Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Restaurant worker dies in road accident haldwani

त्योहार के दिन छिन गईं खुशियां: बाइक बिजली के पोल से टकराई, रेस्टोरेंट कर्मी की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Nov 2026 09:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 09 Nov 2026 09:59 PM IST
सार

दीपावली के दिन रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में काम करने वाले महेंद्र कुमार (22) की बाइक बिजली के पोल से टकराने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Restaurant worker dies in road accident haldwani
हल्द्वानी में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दीपावली के दिन घर पर खुशियां मनाई जा रही थीं और एकाएक मनहूस खबर ने सबकुछ खत्म कर दिया। रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले 22 वर्षीय महेंद्र कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के दन्या निवासी महेंद्र कुमार पुत्र किशन राम हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। दीपावली के दिन दोपहर में वह बाइक से गन्ना सेंटर-गोरापड़ाव सड़क से जा रहा था कि बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

सूचना पर टीपीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार महेंद्र मूलरूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए। बताया कि महेंद्र अविवाहित था। परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसा होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ ही वैद्यानिक कार्रवाई की जा रही है। - हरबंश सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed