फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   research work should be done by full planning

Nainital News: शोध कार्यों का क्रियान्वयन योजनाबद्ध तरीके से हो

Thu, 25 Jan 2024 04:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
research work should be done by full planning
ज्योलीकोट में आयोजित वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 19वीं बैठक में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
ज्योलीकोट (नैनीताल)। वैज्ञानिक योजनाओं और शोध कार्यों का निर्धारण और क्रियान्वयन योजनाबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें, जिससे कि किसानों की उपज, उत्पाद और आय दोनों में वृद्धि हो।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में बुधवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 19वीं बैठक में निदेशक प्रसार शिक्षा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने यह विचार रखे। प्रभारी अधिकारी डॉ. सी तिवारी ने वर्ष 2023 की प्रगति आख्या और वर्ष 2024 की कार्ययोजना प्रस्तुत की। डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय, डॉ. विजय कुमार सिंह एवं डॉ. सुधा जुकारिया ने प्रगतिशील कृषकों को नवीनतम तकनीकों के बारे में बताया। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ.संजय चौधरी ने प्रथम पंक्ति प्रर्दशन में मुर्गी की प्रजाति उत्तरा को शामिल करने की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद मौर्या ने पर्वतीय क्षेत्रों की बदरी गाय की प्रजाति को कृत्रिम गर्भाधान प्रकिया द्वारा उच्च नस्ल की दुधारु गाय में परिर्वतित करने का सुझाव दिया। डॉ.रत्ना राय ने कीवी फल का मदर ब्लाक बनाने, डॉ.रोहिताश सिह ने जैविक कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक नरेंद्र सिंह मेहरा ने स्थानीय कृषकों की सहायता से कृषि आधारित पर्यटन को विकसित करने पर जोर दिया। संचालन डॉ. शशि तिवारी ने किया। यहां डॉ. कंचन नैनवाल, दीप कुमार, कमला सत्यपाल, महिपाल लोहनी आदि रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed