फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rescue operations will be conducted near rivers and ravines before monsoon

Nainital News: मानसून से पहले नदी और गधेरों के पास होंगे बचाव कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rescue operations will be conducted near rivers and ravines before monsoon
नैनीताल। भीमताल, बेतालघाट और रामगढ़ ब्लॉक में नदियां और गधेरे तबाही को मचाने को तैयार हैं। इन नदियों का रुख आबादी और खेती की जमीन की ओर है और भू-कटाव जारी है। सिंचाई विभाग ने इन नदियों और गधेरों में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। सभी प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। हालांकि यहां जरूरी सुरक्षात्मक कार्य ही इस सीजन में हो पाएंगे। बेतालघाट में शिप्रा नदी, भीमताल के हेड़िया के घिघरानी तोक, मलुवाताल में कलसा नदी, रामगढ़ के कोटीगाड़ में रामगढ़ नदी, भीमताल के अलचौना के सूरी तोक से पांडे छोर तोक तक नाला और चाफी गांव में कलसा नदी से भू-कटाव हो रहा है। इन नदियों का रुख आबादी और खेती की जमीन की ओर है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने सिंचाई विभाग को इन नदियों किनारे रहने वाले लोगों के घरों और खेती को होने वाले नुकसान का सर्वे करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने किया सर्वे
सिंचाई विभाग ने नदियों के किनारे स्थित घरों और खेती के नुकसान का सर्वे किया। बेतालघाट में शिप्रा नदी के किनारे सीसी वाॅल, भीमताल के हेड़िया के घिघुरानी तोक में गधेरे पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 2.12 करोड़, मलुवाताल में कलसा नदी किनारे कार्य के लिए 6.63 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अलचौना के सूरी तोक से पांडे छोर तोक तक सिंचाई विभाग छोटे-छोटे और जरूरी कार्य जिला योजना और विभाग के विशेष बजट से कराएगा।
विज्ञापन


वर्जन
नदियों से गांवों और खेती को होने वाले नुकसान का सर्वे किया गया है। बड़े काम के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। जरूरी और छोटे कार्य जिला योजना और विभागीय बजट से कराए जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed