{"_id":"581b8f944f1c1bc52b436dce","slug":"reports-awaiting-pcc-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट के इंतजार में पीसीसी चीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट के इंतजार में पीसीसी चीफ
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के दो दिग्गजों में चल रहा सियासी घमासान जिला और महानगर स्तर के पदाधिकारियों पर भारी पड़ रहा है। 29 अक्तूबर को हुए प्रायश्चित मौन की रिपोर्ट अभी तक पीसीसी चीफ तक नहीं पहुंची है। जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कमेटी रिपोर्ट को लेकर असमंजस में है। इसी कारण अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है।
विज्ञापन
एमबीपीजी महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में आरएसएस पृष्ठभूमि के प्रत्याशी को समर्थन देने के बाद कांग्रेस के दो दिग्गज आमने-सामने आ गए। सवाल दागे गए कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और प्रदेश के बड़े नेता आरएसएस पृष्ठभूमि के प्रत्याशी को आशीर्वाद दे रहे हैं। कांग्रेस की विचारधारा के विरुद्ध हुए काम को लेकर 29 अक्तूबर को स्वराज आश्रम में मौन पर बैठकर नेताओं ने प्रायश्चित किया।
विज्ञापन
मौन पर बैठने से पहले कांग्रेसियों के विवेक को जागृत करने के लिए सोशल मीडिया फेसबुक पर एक अपील की गई। इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को जानी है।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस इस पर चुप्पी साधे है और महानगर कांग्रेस की ओर देख रही है। जिला और महानगर कांग्रेस दोनों ही पूरे प्रकरण से दूर ही रहना चाह रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष राहुल छिम्वाल का कहना है कि सभी से विचार-विमर्श के बाद ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
जबकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट भेजने की जिम्मेदारी जिला एवं महानगर कांग्रेस दोनों की है।