{"_id":"66fdeef8890b0d9d0807fa66","slug":"remembered-the-martyrs-of-muzaffarnagar-incident-nainital-news-c-240-1-shld1006-105149-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को याद किया
Thu, 03 Oct 2024 06:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष हुए कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रुद्रप्रयाग से आए शिक्षक गजेंद्र रौतेला की ओर से मुजफ्फरनगर कांड समेत राज्य आंदोलन के दौरान की अखबार की कटिंग, आंदोलन को धार देने वाले पर्चे, फोटो समेत अन्य की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिन अवधारणाओं को लेकर राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी गई, सत्तासीन सरकारों ने उसे हाशिये पर रख दिया। कहा कि अवधारणा के अनुरूप राज्य निर्माण, जल जंगल जमीन को लेकर आंदोलन, पानी व जवानी को बनाने के लिए प्रयास के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। वहां डाॅ. नारायण सिंह जंतवाल, अरुण कुकसाल, एस. चमोली, रईस भाई, डाॅ. सुरेश डालकोटी, प्रकाश पांडे, कैलाश जोशी, माया चिलवाल आदि थे। संवाद