फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Religious events will be held under the blessings of the gods and the umbrella of Goljue

देवताओं के आर्शीवाद और गोलज्यू की छत्र छाया में होगा धार्मिक आयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Religious events will be held under the blessings of the gods and the umbrella of Goljue
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में होने जा रहे श्रीमद्ध् भागवत कथा के लिए हरिशरण जन द्वारा बनाया गया श
हल्द्वानी। कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि: शरणम जन की ओर से 13 नवंबर से शुरू होने जा रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और नि:शुल्क 111 कन्यादान विवाह समारोह के लिए शहर सजने लगा है। धार्मिक आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लग जाता है कि शहर में 500 तोरण द्वार और 20 स्वागत द्वार लगने शुरू हो गए हैं। धार्मिक आयोजन में शहर के मुख्य मार्गों पर लग रहे स्वागत द्वार देवभूमि उत्तराखंड के नामों की संस्कृति को बढ़ाते हुए देवी देवताओं के नाम पर रखे गए हैं। धार्मिक आयोजन देवताओं के आशीर्वाद और गोल्ज्यू की छत्रछाया में संपन्न होगा।
विज्ञापन

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होे जा रहे आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर एक लाख 10 हजार स्क्वायर फीट में बंगाली ढांचे में पंडाल तैयार हो रहा है। इसे 140 कारीगर तैयार कर रहे हैं। पीतांबरी पंडाल के लिए 35 हजार मीटर कपड़ा भी लगाया जा रहा है। देवताओं के आशीर्वाद और गोल्ज्यू की छत्रछाया में हो रहे इस धार्मिक आयोजन में शहर में लगने वाले 20 प्रमुख स्वागत द्वारों में नैनीताल रोड में गो द्वार, एमबी मैदान के बाहर गरुड़ द्वार, हनुमान द्वार, काठगोदाम चौराहे पर मां गार्गी और अग्रसेन भवन में कैलाश मानसरोवर द्वार लगाया जा रहा है। मुख्य आयोजन स्थल पर गणपति और गोल्ज्यू द्वार, दो नहरिया चौराहे में जागेश्वर, नवाबी रोड में मां शीतला द्वार, पनचक्की चौराहे पर बद्री केदार, बेस अस्पताल के बाहर सीता राम द्वार, जल निगम कार्यालय के बाहर मां नंदा सुनंदा, वाल्मीकि पार्क के बाहर भगवान वाल्मीकि द्वार, हनुमान मंदिर ईश्वर विहार में मां जगदंबा, नैनीताल रोड पर सुदामा, हिमालया फार्म के बाहर नीब करौरी और केनाल रोड पर मां गंगोत्री-यमुनोत्री द्वार लगाया जा रहा है। मुखानी बाईपास के पास सूर्य द्वार, मुखानी चौराहे पर खाटू श्याम बाबा और कुलियालपुरा में चंद्र द्वार तैयार हो रहा है। इन मार्गों को भव्य विद्युत मालाओं से भी सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

..........
आठ नवंबर को धर्म ध्वज यात्रा के साथ शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम
मंगलवार आठ नवंबर को वाल्मीकि समाज की ओर से विशाल धर्म ध्वज यात्रा आयोजन स्थल के लिए निकलेगी। 10 नवंबर को 501 महिलाओं की ओर से कार रैली निकाली जाएगी। शनिवार 12 नवंबर को सहस्त्र कलश यात्रा और हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा होगी। 13 से 19 नवंबर के तक हर रोज कथा के बाद विभिन्न समाज भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। मुख्य आयोजन 19 नवंबर को 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। इसमें शौका समाज की ओर से भव्य पारंपरिक बरात निकाली जाएगी। इन सात दिनों में आयोजन स्थल पर रेड क्रास की ओर प्रतिदिन प्राथमिक चिकित्सा शिविर, अनमोल संस्था की ओर से नेत्रदान, देहदान, रवि रोटी बैंक की तरफ से 15 नवंबर को दंत शिविर, 17 नवंबर को रोटरी क्लब की ओर से नेत्र चिकित्सा शिविर, 18 नवंबर को रेडक्रास सोसायटी की ओर से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed