फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Regular teacher recruitment begins at Kumaon University after 13 years

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में 13 साल बाद नियमित शिक्षक भर्ती शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Regular teacher recruitment begins at Kumaon University after 13 years
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है जो पिछले 13 वर्षों से लंबित थी। इससे पूर्व वर्ष 2013 में नियमित नियुक्तियां की गई थीं।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के अनुसार विभिन्न विषयों में कुल 35 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए साक्षात्कार का पहला चरण शुरू हो चुका है जो 11 अप्रैल तक चलेगा। अब तक फार्मेसी, भूगोल, कंप्यूटर साइंस और हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है जबकि अन्य विषयों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए कुल 199 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए है। इनमें एसोसिएट प्रोफेसर 165 और प्रोफेसर पद के 34 आवेदक शामिल हैं। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रखा गया है। विशेषज्ञों का एक विशेष पैनल गठित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed