{"_id":"6a3d7f0d22ff84e25201b9be","slug":"registration-for-yug-manchs-childrens-theatre-workshop-begins-nainital-news-c-238-1-ntl1001-127524-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युगमंच की बाल नाट्य कार्यशाला के पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युगमंच की बाल नाट्य कार्यशाला के पंजीकरण शुरू
Fri, 26 Jun 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। युगमंच एवं शारदा संघ की ओर से प्रतिवर्ष होने वाली बाल नाट्य कार्यशाला के पंजीकरण बृहस्पतिवार से शुरू हो गए हैं। कार्यशाला निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि आगामी पांच दिन तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। रंगमंच को समर्पित देश की अग्रणी नाट्य संस्था युगमंच के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष सभी आयोजन विशेष बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों में बाल्यकाल से ही रचनात्मक नाट्य विधा के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष एक माह की बाल नाट्य कार्यशाला की जाती है। आयोजन में युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम, संरक्षक डीके शर्मा, नवीन बेगाना, भास्कर बिष्ट, डॉ. हिमांशु पांडे आदि जुटे हैं।
विज्ञापन