{"_id":"6a398a3908f46b7b230bf1b6","slug":"registration-date-for-undergraduate-admissions-on-samarth-portal-extended-till-june-30-nainital-news-c-238-1-shld1023-127419-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्नातक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि 30 जून तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्नातक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि 30 जून तक बढ़ी
Tue, 23 Jun 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में अकादमिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। समर्थ पोर्टल की नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अब 30 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को मात्र 50 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। छात्र उत्तराखंड समर्थ एडमिशन पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद के कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश मेरिट के आधार पर तय किए जाएंगे।
विज्ञापन