फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   red mark on encroachment highway

Nainital News: अतिक्रमण हटाने को रानीबाग, भीमताल और अल्मोड़ा हाईवे पर लगाए लाल निशान

Sun, 06 Aug 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 06 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
red mark on encroachment highway
रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग पर अतिक्रमण चिन्हित करते अधिकारी।  - फोटो : रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग पर अतिक्रमण चिन्हित करते अधिकारी।
भीमताल/ गरमपानी (नैनीताल)। लोक निर्माण विभाग और एनएच की ओर से रविवार को रानीबाग से भीमताल और भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर सड़क किनारे बने 250 से अधिक मकान और दुकानों के अतिक्रमण को चिन्हित कर लाल निशान लगाने के साथ नोटिस दिए। एनएच के अधिकारियों ने कैंची से क्वारब तक 50 से अधिक लोगों को चिन्हित कर 13 अगस्त तक हर हाल में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए।
विज्ञापन



रविवार को भवाली लोनिवि ने रानीबाग, चंदादेवी, सलड़ी, बोहराकून, तल्लीताल, मल्लीताल बाजार और गोरखपुर तक 200 से अधिक मकान और दुकान स्वामियों के आगे लाल निशान लगाकर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से लगाए गए लाल निशान से मकान और दुकान स्वामियों में खलबली मची हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से अतिक्रमण नहीं हटाने की मांग की है। इधर कैंची से क्वारब तक एनएच और राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से 50 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए। साथ ही 13 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने को कहा है। एई रमेश पांडे ने बताया कि नोटिस देने के साथ जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, विजय नेगी, मोहम्मद शकील, गौरव रावत, हरीश नेगी, महेश कुमार, जया बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed