फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Red ladyfinger grows in Sharma ji's garden

शर्मा जी के गार्डन में उगी लाल भिंडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Red ladyfinger grows in Sharma ji's garden
जीतपुर नेगी निवासी आलोक शर्मा के किचन गार्डन में उगी लाल भिंडी। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। वैसे तो सभी हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन लाल भिंडी में हरी भिंडी के मुकाबले पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। जीतपुर नेगी निवासी आलोक शर्मा का किचन गार्डन इन दिनों लाल भिंडी से सजा हुआ है। दो माह पहले बोई भिंडी अब खाने लायक हो गई हैं।
विज्ञापन

आलोक शर्मा बताते हैं कि लाल भिंडी खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। लाल रंग होने के कारण इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है। इसी कारण इसकी न्यूट्राटी वैल्यू बढ़ जाती है। क्रूड फाइबर होने के कारण इससे शुगर भी नियंत्रित होता है। लाल भिंडी को उत्तर प्रदेश स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में वर्षों के शोध के बाद विकसित किया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण है जो हरी भिंडी के मुकाबले कई ज्यादा होते हैं। रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति के लिए यह लाभदायक है। विटामिन बी-9 के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed