फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   recession breaks lockdown in navratri

नवरात्रि में मंदी का टूटा लॉकडाउन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
recession breaks lockdown in navratri
हल्द्वानी। नवरात्र के मौके पर बाजारों में भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। आलम ये है कि मंगल पड़ाव, पटेल चौक, सदर बाजार, कारखाना बाजार में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। पूजा-सामग्री और फलों की खूब बिक्री हो रही है। वहीं कपड़े, ऑटो सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक और सर्राफा कारोबार में भी 30 से 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार आकर्षक स्कीमें पेश कर रहे हैं। बाजार में उछाल आने से व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन

पितृ पक्ष के दौरान बाजार में मंदी छाई थी। मगर नवरात्रि शुरू होते ही बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुके हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र से पहले ही गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो गई थी। अब गाड़ियों की डिलीवरी का काम तेज हो गया है। साथ ही नई बुकिंग भी आ रही हैं। नवरात्र से लेकर दशहरा तक मार्केट में जबरदस्त उछाल आएगा। बाइक, कार, ट्रैक्टर, इलेक्ट्रिक बाइकों की बिक्री बढ़ गई है। दीपावली तक कारोबार में तेजी बनी रहेगी। वाहनों की खरीद पर छूट भी दी जा रही है। महंगाई में 10 से 15 फीसदी का उछाल आया है हालांकि इसका बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवरात्रि शुरू होते ही गाड़ियों की शुरू हो गई है। 100 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग हुई है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए चारपहिया वाहनो की खरीद पर 10,000 से लेकर 50,000 तक की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेश अग्रवाल, नैनीताल मोटर्स ग्रुप।
पितृ पक्ष में कारोबार में कमी आई थी। नवरात्र शुरू होते ही गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है। होंडा की 163 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। 74 गाड़ियां की डिलीवरी की गई है।
-विजय चौहान, एमडी, होंडा
नवरात्र पर कारोबार में उछाल आया है। 250 वाहनों की बुकिंग हुई है और नवरात्रि के पहले दिन 35 वाहनों की डिलीवरी की गई है। गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है। इस बार नवरात्रि पर कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।

गौरव सिंह, किया
नवरात्र पर इलेक्ट्रोनिक कारोबार में तेजी आई है। पहले ही दिन 30 लाख रुपये से अधिक बिक्री हुई है। बाजार में 30 फीसदी का उछाल आया है। ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी दिये जा रहे हैं।
रोहित गुप्ता, कुमाऊं वीडियोज
नवरात्र पर बढ़े फलों के दाम
फल पहले अब
केले (दर्जन) 40 50
सेब 45 50
मौसमी 65 70
पपीता 40 50
अनार 120 130
अमरूद 45 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed