फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rebellious weather increased diarrhea

बदला मौसम बढ़ा डायरिया का प्रकोप 

Mon, 01 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Mon, 01 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rebellious weather increased diarrhea
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo

मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही बीमारियों ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है जबकि अस्थमा अटैक से पीड़ित मरीज भी अधिक आ रहे हैं। बेस अस्पताल में लगभग एक दर्जन और एसटीएच में लगभग तीन दर्जन से अधिक डायरिया मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन


बेस अस्पताल में नूरी मस्जिद निवासी अलीना (02 वर्ष), लाइन नंबर 12 निवासी यूसुफ अली (06 माह), नई बस्ती निवासी वारिस (06 वर्ष), आजाद नगर निवासी सना (2.6 वर्ष), काठगोदाम निवासी अबुजार (08 माह), इंदिरानगर अलकेफ (08 वर्ष) को डायरिया से पीड़ित होने के कारण बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जबकि, एसटीएच में भी डायरिया के तीन दर्जन मरीज भर्ती हैं। आईएमए हल्द्वानी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नीलांबर भट्ट ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक बढ़ गए हैं। गर्मी के कारण लोग शीतल पेय का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। धूप से आकर एकदम ठंडा पानी या शीतल पेय का सेवन करने के कारण बुखार, जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौसम में बदलाव और हवा में परागकण अधिक होने के कारण अस्थमा के मरीज बढ़ गए हैं। मरीजों को अस्थमा का अटैक पड़ रहा है। अप्रैल-मई और सितंबर के महीने में अस्थमा के केस अधिक आते हैं। 
- डॉ. गौरव सिंघल, वरिष्ठ चेस्ट रोग विशेषज्ञ, नीलकंठ हास्पिटल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed