फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Real estate worker duped of Rs 5.99 lakh on pretext of credit card reward

Nainital News: क्रेडिट कार्ड में इनाम का झांसा देकर रियल एस्टेट कर्मी से ठगे 5.99 लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Real estate worker duped of Rs 5.99 lakh on pretext of credit card reward
हल्द्वानी। क्रेडिट कार्ड में इनाम का झांसा देकर एक महिला ने रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी से 5.99 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। कर्मचारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तल्ली हल्द्वानी निवासी मधुसुदन जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अगस्त की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अज्ञान नंबर से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए अपना नाम सोनाक्षी शर्मा बताया। इसके बाद उन्हें क्रेडिट कार्ड में 15000 क्रेडिट इनाम प्वाइंट मिलने की बात कहकर एप डाउनलोड कराया। फिर बैंक खाता, आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड की जानकारी एप में दर्ज करवा दी। इसके बाद कॉल को होल्ड पर डाल दिया। कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर खाते से 5.99 लाख रुपये कटने के तीन मैसेज आए। जब पीड़ित ने कटौती के बारे में पूछा तो जालसाज ने कॉल काट दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना रुद्रपुर में शिकायत की। वहां से शिकायत को कोतवाली हल्द्वानी ट्रांसफर कर दिया गया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed