फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Reaches the villages of land fight

भूमि अधिग्रहण की लड़ाई गांव-गांव तक पहुंचाएंगे

Sat, 18 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 18 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Reaches the villages of land fight

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण के नाम पर काला कानून लाई है। कार्यकर्ताओं को काले कानून की इस लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली किसान रैली में राज्य से 15 हजार लोग जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वराज आश्रम में कुमाऊं मंडल के कांग्रेसियों के साथ बैठक में उपाध्याय ने कहा कि रैली में मंत्री और विधायक अपने क्षेत्र में कम से कम 10-10 बसों और निजी वाहनों से 500-500 लोगों को रैली में ले जाएं। दायित्वधारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को सौ-सौ लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा से 10 बसों और 50 छोटे वाहनों से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर ने कहा कि छह माह में प्रदेश के चार उपचुनावों में जनता ने कांग्रेस में विश्वास जताया है। यह जीत मिशन-2017 की बुनियाद को मजबूत करेगी। लोकसभा और राज्यसभा में दो बार विरोध के बावजूद बिल को अध्यादेश के रूप में लाना हिटलर के काले कानून की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, शिल्पी अरोड़ा, अनुपम शर्मा, प्रयाग भट्ट, खजान पांडे, राम सिंह कैड़ा, भोला दत्त भट्ट, जया बिष्ट, बालम बिष्ट, बीना जोशी, रामबाबू मिश्रा, शेखर उपाध्याय, शेखर जोशी, हरेंद्र बोरा, तरुण पंत, किरण डालाकोटी, भागीरथी बिष्ट, राजेंद्र सुयाल, राजेंद्र बिष्ट, मोहन सनवाल, ललित जोशी, सुहेल सिद्दीकी, हेमंत बगड्वाल, उमेश कबड्वाल, शोभा बिष्ट, रमेश पांडे, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, राजेंद्र सिंह नेगी, मोहन पाठक, विजय सिजवाली, गुरुप्रीत प्रिंस आदि थे। संचालन जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने किया।

कांग्रेस ने बिल में दी थी किसानों को ताकत
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण बिल में किसानों को ताकत दी थी। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता ने अगर अन्य संगठनों की तरह एक के बाद हड़ताल कर दी तो खाने के लाले पड़ जाएंगे। केंद्र सरकार किसानों का ही हक और जमीन छीनने पर तुली है।


किसान को सड़क पर लाना चाहती है केंद्र सरकार : सिजवाली
हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिजवाली ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण कानून लागू कर किसानों को सड़क पर लाना चाहती है। भूमि अधिग्रहण कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाएगा। किसानों की जमीन छिनने से देश में अन्न का संकट खड़ा हो जाएगा। सरकार अध्यादेश लाकर जबरन कानून लागू कराना चाहती हे। उन्होंने कहा कि लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हकीकत सभी समझ चुके हैं। किसानों को भी भाजपा का असली चेहरा दिखाई पड़ गया है। राज्य के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बेमौसम बारिश से बर्बाद हुए किसानों से मुआवजा के नाम पर मजाक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed