{"_id":"64122c2b173cc0aa7001e654","slug":"rd-and-fd-thug-gangster-haldwani-news-c-8-1-hld1035-82596-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: आरडी व एफडी के नाम पर 22 ग्रामीणों से हड़पे तीन करोड़ रुपये, लगेगी गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: आरडी व एफडी के नाम पर 22 ग्रामीणों से हड़पे तीन करोड़ रुपये, लगेगी गैंगस्टर
Thu, 16 Mar 2023 06:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Updated Thu, 16 Mar 2023 06:39 PM IST
सार
30 अगस्त 2022 को कमोला गांव निवासी हरीश चंद्र बधानी समेत 21 लोगों की ओर से कोतवाली थाने में सामूहिक तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
हड़पे रुपये
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरडी व एफडी के नाम पर ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई करेगी। 22 लोगों से तीन करोड़ से ज्यादा की रकम हड़पने वाले विदित अक्षय विजन निधि लिमिटेड के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस चार्जशीट लगाने जा रही है। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
30 अगस्त 2022 को कमोला गांव निवासी हरीश चंद्र बधानी समेत 21 लोगों की ओर से कोतवाली थाने में सामूहिक तहरीर दी गई थी। पीड़ितों के मुताबिक कंपनी के सीएमडी अरविंद पंत और उसके सहयोगी योगेश कुमार कांडपाल ने आरडी व एफडी व अन्य तमाम तरह की बैंक आधारित स्कीम में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया था।
विज्ञापन
उनसे 3.25 करोड़ रुपये का निवेश कराया था, लेकिन उसके बाद पैसा नहीं लौटाया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच जांच फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट को सौंपी गई। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी चल रही है। मार्च अंत तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। उसके सप्ताह भर में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन