फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rawat elections celebrated April Fools: Rohit

रावत ने चुनाव का अप्रैल फूल मनाया: रोहित

Sun, 04 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 04 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rawat elections celebrated April Fools: Rohit
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : amar ujala

रोहित शेखर के बहाने तिवारी समर्थकोें को साधने का मुख्यमंत्री हरीश रावत का दांव भी सही जगह बैठता दिख नहीं रहा है। दायित्व से नवाजे जाने के तुरंत बाद ही रोहित शेखर ने रावत की इस पेशकश चुनाव का अप्रैल फूल करार दिया है। उनका कहना है कि सीएम ने सिर्फ मजाक किया है।

विज्ञापन

 
प्रदेश सरकार ने दो दिसंबर को पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बना दिया। रोहित के साथ ही ललित पंत और संतोष कुमार गोविल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


रोहित का कहना है कि सरकार ने उपाध्यक्ष बनाए जाने की उनको कोई जानकारी नहीं दी। सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है। पहले तो उन्होंने मजाक समझा था। कटाक्ष किया कि  सीएम हरीश रावत ने चुनाव के समय उनके साथ अप्रैल फूल मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शेखर वर्तमान समय में लालकुआं विधानसभा के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी ने एसटीएच की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए धरना दिया । सीएम ने तीन माह मेें दुरुस्त करने का भरोसा दिया लेकिन अभी तक कुछ ठीक नहीं किया।

आरोप लगाया कि दमुवाढूंगा के लोगों के पास जाते समय 12 नवंबर को शराब पीकर कुछ लोगों ने एनडी तिवारी के साथ उन पर  हमला किया। धरना देने के बावजूद सीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की। चार बार सुरक्षा मांगने पर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गई।

यूपी में एनडी तिवारी को विशेष अतिथि का दर्जा प्राप्त है। सर्किट हाउस में एक पैसा नहीं लगता है। यहां सर्किट हाउस में तो रोटी और गर्म पानी करने पर  पैसा वसूला जाता है। सवाल उठाया कि क्या यही है रावत के सम्मान करने का तरीका। 


कुछ लोग एनडी तिवारी के आने पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी कारण सोशल मीडिया के माध्यम से निजी हमले कराए जा रहे हैं। ये हमले किसके इशारे पर हो रहे हैं। जनता सबकुछ जानती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed