फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ration card holders are not buying pulses as they are more expensive than the market price

Nainital News: बाजार भाव से महंगी होने से दाल नहीं खरीद रहे राशनकार्ड धारक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ration card holders are not buying pulses as they are more expensive than the market price
हल्द्वानी। सरकारी राशन विक्रेताओं ने 11 महीने के लाभांश का भुगतान किए जाने की मांग के लिए खाद्य मंत्री रेखा आर्या व विभागीय आयुक्त चंद्रेश यादव से मुलाकात की। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी के नेतृत्व में देहरादून पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने लाभांश और भाड़े की लंबित धनराशि का शीघ्र भुगतान करने, ई-पीओएस मशीन से कांटे को हटाने, बाजार भाव से अधिक कीमत की दाल को कार्डधारकों द्वारा नहीं खरीदे जाने, घटिया गुणवत्ता के नमक की भी बिक्री न होने का मामला उठाया। प्रदेश अध्यक्ष बृजवासी ने बताया कि मंत्री व अधिकारियों ने जल्द धनराशि के भुगतान का भरोसा दिलाया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, दिनेश चौहान, कुंदन शर्मा, धर्मानंद बिजल्वाण, सुदर्शन बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed