{"_id":"6a987fa31b380ea145035488","slug":"rare-celestial-alignment-on-janmashtami-festival-to-be-celebrated-over-two-days-haldwani-news-c-337-1-hld1039-136381-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जन्माष्टमी पर बन रहे दुर्लभ संयोग, दो दिन मनेगा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जन्माष्टमी पर बन रहे दुर्लभ संयोग, दो दिन मनेगा पर्व
Thu, 03 Sep 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय के अनुसार अष्टमी तिथि चार सितंबर से शुरू होकर पांच सितंबर रात 12:14 बजे तक रहेगी। गृहस्थजन चार सितंबर और वैष्णवजन पांच सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे। उन्होंने बताया कि पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11:56 से 12:41 बजे तक रहेगा। पारण पांच सितंबर को सुबह 6:05 बजे के बाद किया जाएगा। इस दौरान चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे। भगवान श्रीकृष्ण को शहद, तुलसी, किशमिश, पंचामृत, फल, खीरा, धनिया पंजीरी और माखन-मिश्री का भोग लगाने की परंपरा रहेगी।
विज्ञापन