फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   raped woman by changing religion

धर्म बदलकर महिला से किया दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
raped woman by changing religion
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने नाम और धर्म को बदलकर एक महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया और ब्लैैकमेल करने लगा। कई दिनों बाद पता चला कि आरोपी दूसरे धर्म का है। आरोपी ने दूसरी बार एक सितंबर की रात दुष्कर्म की कोशिश की तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कमलुवागांजा क्षेत्र की पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि रामपुर जिले के टांडा दड़ियाल स्वार निवासी यूसुफ अली ने अपना नाम योगेश बताकर उससे संपर्क किया। आरोपी कमलुवागांजा में किराए के कमरे में रहता था। पीड़ित ने बताया आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते उसे आरोपी ने काम दिलाया। नजदीकियां बढ़ने पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वह आए दिन महिला को बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि वह महिला की दो बेटियों के साथ भी अश्लील हरकत करता था लेकिन बदनामी के डर से वह सब कुछ सहन कर लेती थी। विरोध करने पर आरोपी ने एक सितंबर 2021 की रात करीब डेढ़ बजे खुद को घायल किया और इसके बाद ताला तोड़कर उसके कमरे में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके आ गए लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को धारा 376(2)(ढ),323,504,506 के तहत यूसुफ अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने कमलुवागांजा रोड के मोड़ से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed