फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mother friend misdeed her daughter in nainital

Nainital: मां के मित्र ने बेटी से किया दुष्कर्म, बेटी चिल्लाई तो पड़ोसियों ने किया ऐसा काम; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 08:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 25 Mar 2024 08:06 AM IST
सार

किच्छा में आठ साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की मां की तहरीर में कोतवाली में शेरगढ़ बरेली के एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mother friend misdeed her daughter in nainital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका की मां की तहरीर में कोतवाली में शेरगढ़ बरेली के एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अबोध बालिका की मां ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है। उसका पति नशे का आदी था जिसने उसे कुछ महीने पहले छोड़ दिया है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से शेरगढ़ बरेली निवासी युवक के साथ रहती है। वह किसी के घर पर काम करके जीवनयापन करती है। बताया कि शनिवार को वह काम पर गई थी। उसकी आठ साल की पुत्री घर पर थी। आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में उसके दोस्त ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी चिल्लाई तो पड़ोसियों ने उसे घटना की जानकारी दी। इस पर वह काम छोड़कर घर आ गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- HOLI 2024: हल्द्वानी में आज और कल खेली जाएगी होली, सार्वजनिक अवकाश आज; कल खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed