Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rape accused sent to juvenile home

Nainital News: दुष्कर्म के आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा

Mon, 22 Sep 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rape accused sent to juvenile home
रामनगर। व्यापारी की लापता नाबालिग बेटी के दूसरे समुदाय की सहेली के घर से मिलने के मामले में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले में आरोपी बनाते हुए पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। हालांकि पुलिस जांच में धर्मांतरण की पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार को रामनगर के एक व्यापारी की पुत्री स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और छात्रा के विषय में जानकारी ली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों की खोजबीन में पता चला कि उनकी बेटी दूसरे समुदाय की सहेली के घर पर है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि किशोरी एक सप्ताह पूर्व किशोर के बहलाने फुसलाने पर उससे मिलने गई थी। इस बीच आरोपी किशोर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन





बुर्के से मचा था बवाल

हाल में कंप्यूटर कोचिंग से निकलते समय लापता किशोरी के बुर्का पहनने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद हिंदू संगठनों की ओर से किशोरी का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया था। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि किशोरी को कोर्ट में पेश किया गया। किशोरी ने कोर्ट में बताया कि वह सिर्फ बुर्का पहनकर देख रही थी। सीओ ने बताया कि पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया धर्मांतरण की साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल आगे की जांच जारी है। कहा कि किशोरी को अपने घर ले जाने वाली दूसरे समुदाय की उसकी सहेली की भूमिका की भी जांच की जाएगी। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed