{"_id":"d60956c99377df05372db5d4b98d7bd7","slug":"ranikhet-road-pursued-frozen-encroachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत रोड पर जमे अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत रोड पर जमे अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
एनएच 121 रानीखेत रोड पर जमे अतिक्रमणकारियों को पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर खदेड़ दिया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में फिर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार, कोतवाल कैलाश पंवार ने रानीखेत रोड पर अभियान चलाते हुए रोडवेज परिसर के बाहर फलों का फड़ लगाने वालों को मानक के तहत ही दुकानें लगाने को कहा। इसके अलावा कइयों को खदेड़ा भी।
विज्ञापन
सीओ ने रोडवेज के स्टेशन प्रभारी भूपाल सिंह अधिकारी को भी मौके पर बुलाकर रोडवेज स्टेशन से गाड़ियों के आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त गेट खोलने की बात कहते हुए रोडवेज के पास ही स्थित पेट्रोल पंप से सटे कूड़ाघर को हटाकर वहां से दूसरा गेट शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि नियमों का किसी ने उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दर्जनों पुलिस सिपाही भी मौजूद थे। ब्यूरो