फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ranger attached, forest guard suspended for negligence in cutting trees in Motahaldu

Nainital News: मोटाहल्दू में पेड़ कटने में लापरवाही पर रेंजर अटैच, फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ranger attached, forest guard suspended for negligence in cutting trees in Motahaldu
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधीन मोटाहल्दू के जंगल से 81 पेड़ कटने के मामले में डीएफओ यूसी तिवारी ने शनिवार को फॉरेस्ट गार्ड उमेश को निलंबित और रेंजर आनंद कुमार को मुख्यालय अटैच किया है। विभागीय जांच में लापरवाही मिलने पर वनकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



मोटाहल्दू क्षेत्र के जंगल से पेड़ कटने की शिकायतें मिल रही थीं। जब मामला डीएफओ के पास पहुंचा तो उन्होंने गोपनीय जांच कराई। एसडीओ की जांच रिपोर्ट में पेड़ काटने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि 81 पेड़ काटे गए थे। कई पेड़ों की लकड़ी तो गायब कर दी गई थी जबकि अन्य काटकर वहीं गिराए गए थे। रेंजर आनंद कुमार ने जानकारी के बाद भी मामले को छुपाए रखा। लापरवाही सामने मिलने पर डीएफओ ने उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया है। मोटाहल्दू के फाॅरेस्ट गार्ड उमेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
विज्ञापन






पेड़ काटने की शिकायत के बाद एसडीओ की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित करने के अलावा रेंजर को अटैच कर दिया है। एसडीओ को दोबारा से जांच दी गई है जिसमें वह नुकसान का आकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसी तिवारी, डीएफओ तराई केंद्रीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed