{"_id":"57531d8d4f1c1b7d2f10a2c7","slug":"rampur-won-the-opening-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर ने जीता उद्घाटन मैच
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेड्स कप हॉकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से अमर उजाला प्रायोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शनिवार से नैनीताल के डीएसए मैदान में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर की 45 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन खेले गए उद्घाटन मैच में चैंपियन हॉकी क्लब रामपुर ने करनाल हॉकी एकेडमी करनाल को 6-0 से हराया।
डीएसए मैदान में शाम पांच बजे से रामपुर और करनाल की बीच पहला मैच खेला गया। पहले हाफ से ही रामपुर 3-0 से बढ़त बनाए हुए थी। 9वें मिनट में अभिषेक, 14वें और 25वें मिनट में असीम ने गोल किया। करनाल की टीम ने भी बढ़त कम करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दूसरे हाफ में 43वें मिनट में अजीत, 55वें में असीम और 56वें मिनट में अभिषेक ने गोल किया।
अंतिम समय तक यही स्थिति रही। अंपायर मंजुल प्रकाश सनवाल और मोहित रावत थे। तकनीकी समिति में सीएल साह, दीपक साह व रोहित साह और तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त किया। इसके बाद आसमान में गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएसए के महासचिव अजय साह, आयोजक सचिव चंद्र लाल साह, अमर उजाला के नैनीताल ब्यूरो प्रभारी डा. गिरीश रंजन तिवारी, पूर्व महासचिव घनश्याम लाल साह, एससी साह जगाती, धीरज बिष्ट, भुवन बिष्ट, दीवान सिंह रौतेला, सिकंदर अली, मो.अय्यूब, बीएस नयाल, अर्जुन बिष्ट, राजेश बिनवाल आदि मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट व मनोज कुमार ने किया।
आज के मुकाबले
- 2.15 बजे से प्रिंस स्पोर्टिंग क्लब शाहजहांपुर बनाम रोहिला टाइगर रामपुर
- 3.30 बजे से डायमंड हॉकी क्लब पुरनपूर बनाम हल्द्वानी इलेवन
- 5.00 बजे से डीएचए बहराइच बनाम कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत