फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar's sick hospital is full of chaos

Nainital News: रामनगर के बीमार अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार

Sun, 26 Oct 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar's sick hospital is full of chaos

विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने शनिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों की जांच बाहर से लिखे जाने समेत कई अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओंं को लेकर सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा से खासी नाराजगी जताते हुए कहा कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार ने दवा स्टोर एवं एक्स-रे रूम, पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी जानकारी ली। बताया कि कुछ मरीजों ने एसडीएम से उनकी जांचें बाहर से कराने की शिकायत की। दवाएं भी बाहर से लिखे जाने का आरोप लगाया। वहीं ओपीडी में कई डॉक्टरों के देरी से मरीजों को देखने का मामला भी सामने आया। अस्पताल का कुछ स्टाफ बिना वर्दी व नेम प्लेट का था। यहां अल्ट्रासाउंड न होने जैसी खामियां भी मिलीं। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed