फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar: Plot to lure woman to Kerala fails

UK: युवती को झांसा देकर केरल ले जाने की साजिश नाकाम, बहला-फुसलाकर ले जाने की दी थी तहरीर, आरोपी को दबोचा

Mon, 03 Aug 2026 08:40 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Mon, 03 Aug 2026 08:40 PM IST
सार

रामनगर के मालधन क्षेत्र से हिंदू युवती का अपहरण कर केरल ले जा रहे आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Ramnagar: Plot to lure woman to Kerala fails
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रामनगर के ग्राम मालधन क्षेत्र में हिंदू धर्म की युवती को दूसरे धर्म का युवक अपहरण कर केरल ले जा रहा था। युवती के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

मालधन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी एक पुत्री कुछ समय पूर्व ही बालिग हुई है। आरोप लगाया कि पूछड़ी निवासी परवेज नाम का युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर रविवार को अपने साथ ले गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को रविवार शाम छह बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी और युवती को रामनगर कोतवाली लेकर पहुंची। उन्होंने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी परवेज केरल में नौकरी करता है इसलिए वह युवती को केरल लेकर जा रहा था। आरोपी ने दिल्ली से 8:40 बजे की केरल की ट्रेन के लिए सीट बुक कराई थी।

विज्ञापन

 

छह महीने पहले हुई थी आरोपी से दोस्ती
बताते हैं कि आरोपी और पीड़िता छह माह पूर्व छोई में मिले थे। तब युवती नाबालिग थी। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि दूसरे धर्म के लोग रामनगर में केरला स्टोरी फिल्म को फिर से दोहराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को भगाकर ले जा रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

-सुशील कुमार, कोतवाल, रामनगर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed