फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar Municipality: Till date BJP has not been able to make its president in Ramnagar

Uttarakhand: रामनगर में आज तक भाजपा नहीं बना पाई अपना अध्यक्ष, कांग्रेस ने तीन बार अध्यक्ष पद पर लहराया परचम

Mon, 16 Dec 2024 12:05 PM IST
हीरा मेहरा जीवन कुमार, संवाद
जीवन कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Dec 2024 12:05 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद रामनगर में भाजपा का प्रत्याशी आज तक अध्यक्ष नहीं बन पाया है। भाजपा की ओर से भरसक प्रयास किए गए, लेकिन पार्टी हर बार पालिका के ताज पर बैठने में नाकाम रही है। 

विज्ञापन
Ramnagar Municipality: Till date BJP has not been able to make its president in Ramnagar
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नगर पालिका परिषद रामनगर की बात करें तो यहां पर भाजपा का प्रत्याशी आज अध्यक्ष नहीं बन पाया है। भाजपा की ओर से भरसक प्रयास किए गए, लेकिन पार्टी हर बार पालिका के ताज पर बैठने में नाकाम रही है। पिछले 35 वर्षों की बात करें तो यहां पर चार बार निर्दलीय और तीन बार कांग्रेस ने परचम लहराया है। वर्ष 1957 में रामनगर नगर पालिका की स्थापना हुई थी।

विज्ञापन


स्थापना के बाद चुने हुए सभासद अध्यक्ष पद पर वोट कर अध्यक्ष चुनते थे। इसी प्रक्रिया से पहले अध्यक्ष प्रेम बल्लभ बेलवाल, उनके बाद 1962 रेवादत्त पड़लिया, 1967 प्यारेलाल गलबलिया और वर्ष 1972 में रामकुमार गलबलिया पालिकाध्यक्ष बने। वर्ष 1974 में रामकुमार गलबलिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद देवीदत्त छिम्वाल अध्यक्ष बने। ये सभी अध्यक्ष कांग्रेस से जुड़े रहे। वहीं, वर्ष 1977 से 1988 तक 11 साल प्रशासक कार्यकाल चला। संवाद अध्यक्ष पद हुए चुनाव तो जीते निर्दलीय उम्मीदवार ः वर्ष 1989 में पहली बार आम मतदाताओं से अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। वर्ष 1989 में हुए चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे मोहम्मद अकरम चुनाव जीते और अध्यक्ष बने। वर्ष 1994 से 1977 तक एक बार फिर प्रशासक कार्यकाल रहा।
विज्ञापन


वर्ष 1997 में निर्दलीय उम्मीदवार रहे भगीरथ लाल चौधरी चुनाव जीते। वर्ष 2003 में ओबीसी महिला सीट होने पर निर्दलीय भगीरथ लाल चौधरी की पत्नी उर्मिला चौधरी चुनाव जीतीं। वर्ष 2008 में एक बार फिर निर्दलीय रहे मोहम्मद अकरम ने चुनाव जीता। इसके बाद वर्ष 2013 में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते और 2018 में भी मो. अकरम कांग्रेस के टिकट से लगातार अध्यक्ष बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर नगर पालिका: 35 वर्षों से भाजपा खत्म नहीं कर पाई सूखा
रामनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए भाजपा की ओर से भरसक प्रयास किया गया, लेकिन हर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी और वर्ष 1989 से 2024 तक इन 35 वर्षों में भाजपा इस सीट पर कब्जा नहीं जमा पाई। भाजपा की ओर से वर्ष 2013 में भगीरथ लाल चौधरी लड़े, लेकिन हार गए। वर्ष 2018 में ओबीसी सीट होने पर रुचि गिरि को चुनाव मैदान उतारा गया था, लेकिन 8500 वोट पाकर वह भी दूसरे स्थान पर ही रहीं। इस बार सामान्य सीट हो गई है और सभी दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे है। अब देखना होगा कि भाजपा किस प्रत्याशी पर अपना दाव खेलती है।

रामनगर में तय हुआ वार्ड का आरक्षण

वार्ड नंबर और नाम         आरक्षण

1. पंपापुरी                    अनारक्षित

2. दुर्गापुरी-भरतपुरी      अनारक्षित

3. शिल्पकार बस्ती        अनुसूचित जाति

4. पैंठपड़ाव, फॉरेस्ट कंपाउंड  अनारक्षित

5. बाजार                अनारक्षित

6. बंबाघेर-मोतीमहल      अनारक्षित

7. गूलरघट्टी पूर्वी      अनुसूचित जाति महिला

8. भवानीगंज          महिला

9. गूलरघट्टी पश्चिमी     अन्य पिछड़ा वर्ग

10. शांतिकुंज             महिला

11. ईदगाह                  अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

12. प्राइमरी स्कूल खताड़ी  अनारक्षित

13. ताज मस्जिद       अन्य पिछड़ा वर्ग

14. मोती मस्जिद     अन्य पिछड़ा वर्ग

15. तहसील         अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

16. ऊंट पड़ाव     अन्य पिछड़ा वर्ग
 
17. टाउन हॉल     अनारक्षित

18. शिवलालपुर   महिला

19. गौजानी-कानिया  महिला

20. चित्रकूट (चोरपानी) अनारक्षित
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed