{"_id":"578b35fc4f1c1b9232c4b504","slug":"ramnagar-increase-in-the-water-level-of-kosi","type":"story","status":"publish","title_hn":" रामनगर में बढ़ा कोसी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में बढ़ा कोसी का जलस्तर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
रामनगर में बढ़ा कोसी का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। लगातार हो रही बारिश से कोसी उफान पर है। जिससे नदी के आसपास के इलाकों पर खतरा बढ़ गया है। तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बाजार की चहल-पहल वाली गलियां शांत रहीं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में बरसाती नाले उफान पर रहे।
विज्ञापन
कोसी बैराज का जलस्तर 2901 से बढ़कर 10232 क्यूसेक पहुंच गया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है। नुकसान की सूचना नहीं मिली है। फिर भी कोसी का जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन