{"_id":"57250ba44f1c1b6536a917e3","slug":"ramnagar-bar-association-s-new-executive","type":"story","status":"publish","title_hn":" रामनगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 01 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बार एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह लटवाल को अध्यक्ष और दलविंदर सिंह को सचिव चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर दीपक जोशी चुने गए। शनिवार सुबह मुख्य चुनाव अधिकारी जावेद अख्तर, सहायक चुनाव अधिकारी प्रभात ध्यानी, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह नेगी की देखरेख में मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जावेद अख्तर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह लटवाल ने आनंद सिंह बिष्ट का नौ मत से हराया। सचिव में दलविंदर सिंह ने प्रदीप अग्रवाल को 11 वोट से मात दी। कुल 71 में से 67 मतदाताओं ने वोट दिया। अध्यक्ष पद पर एक वोट निरस्त हुआ। नई कार्यकारिणी में अंकुर गोयल उपसचिव, जसविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, दीवान गिरी ऑडिटर चुने गए।
विज्ञापन
चंद्रशेखर नैनवाल, जगतपाल सिंह रावत, सुरेश नैनवाल, जगदीश मासीवाल, मनोज कुमार, भागीरथी बेलवाल, देवेंद्र पड़लिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सहायक चुनाव अधिकारी प्रभात ध्यानी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह लटवाल को 34 वोट, आनंद बिष्ट को 25 वोट, राजेश शर्मा को सात वोट मिले। उपाध्यक्ष में दीपक जोशी को 40 और बृजमोहन को 27 वोट मिले। सचिव पद के लिए दलविंदर सिंह को 34, प्रदीप कुमार अग्रवाल को 23, निसारूद्दीन को नौ वोट मिले।
विज्ञापन