{"_id":"dbad391a985cd72323ae10f2f799e4a0","slug":"ramnagar-and-aryan-red-finals-in-basketball-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में रामनगर और आर्यन रेड फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में रामनगर और आर्यन रेड फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
ब्रेकर्स हट एंड हिमालय होटल के सहयोग से द्वितीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में रामनगर और आर्यन रेड की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को चार मुकाबले हुए। रामनगर ने एडवेंचर को 40-10 से पराजित किया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में आर्यन रेड ने आर्यन ब्लू को 63-43 से तीसरे मुकाबले में रामनगर ने ईजी जंपर को 52-30 अंको से हराया। रेफरी हरीश जोशी, समीर, फरीद अहमद, दीक्षित बिष्ट स्कोरर कमल, सौरभ व अभिषेक थे। आयोजक सचिव मानवेंद्र साह ने बताया कि शनिवार को रामनगर व आर्यन रेड के बीच फाइनल मुकाबला दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन