{"_id":"57c876864f1c1ba4242cb65d","slug":"ramlila-staged-finance-minister-met-bhaiji","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंचन को लेकर भाई जी से मिलीं वित्तमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मंचन को लेकर भाई जी से मिलीं वित्तमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन को लेकर भाई जी से मिलीं वित्तमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश हरिशरणम् जन के प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी से उनके आवास पर जाकर मिली। भाई जी ने वित्तमंत्री के समक्ष रामलीला के लिए जल भराव, शौचालय, बिजली आदि मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का अनुरोध किया।
दोनों लोगों ने संयुक्त रूप से ‘मेरे राम सबके राम’ नाम से होर्डिंग जारी किया। भोलानाथ गार्डेन स्थित भाई जी के आवास पर वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश से मुलाकात के बाद हरिशरणम् जन के प्रमुख राम गोविंद दास भाई जी रामलीला कराने के लिए तैयार हो गए।
उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए। रामलीला में हेलीकाप्टर से फूल बरसाने और 21 गन की सलामी के लिए अनुमति लेनी है।
विज्ञापन
रामलीला को भव्य बनाने के लिए वित्तमंत्री ने संस्था के निर्णयों पर भरोसा जताया। प्रचार के लिए वित्तमंत्री और भाई जी ने संयुक्त रूप से ‘मेरे राम सबके राम’ नाम से हल्द्वानी वासियों के होर्डिंग जारी की।
बताया गया कि 15 सितंबर को वाल्मीकि समाज द्वारा ध्वज पूजन किया जाएगा। इसी के साथ रामलीला मंच शुरू हो जाएगा। रामलीला 28 सितंबर से शुरू होकर 11 अक्तूबर को समाप्त होगी।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और रामलीला के रिसीवर हरबीर सिंह, कोतवाल राम सिंह मेहता मौजूद थे।
वृंदावन की मंडली करेगी रात की रामलीला का मंचन
रामलीला मंचन के संयोजक स्वामी राम गोविंद दास भाई जी ने बताया कि दिन की रामलीला स्थानीय कलाकार करेंगे। रात की रामलीला के मंचन के लिए भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन (मथुरा) से कलाकार आएंगे। इस संबंध में भाई जी ने वृंदावन की मंडली से जुड़े लोगों से बातचीत की है।