{"_id":"6627075ce72025f5000259d6","slug":"ram-lakshman-janaki-say-jai-hanuman-haldwani-news-c-337-1-shld1032-108802-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की....
Tue, 23 Apr 2024 06:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर सोमवार शाम बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, हनुमान जी की सेना, मां काली के पांच अवतारों के अलावा बांके बिहारी, शबरी और भव्य राम दरबार शामिल रहा। भक्तजन जय श्रीराम, जय हनुमान, राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की... आदि भजन गाते चल रहे थे।
त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री बालाजी मंदिर रूपनगर के संयोजन में दो दिवसीय विशेष आयोजन के तहत पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा कालाढूंगी चौराहे, सिंधी चौराहा होते हुए देर शाम वापस बालाजी मंदिर पहुंची। सिंधी चौराहे, मंगलपड़ाव, कालाढूंगी रोड, चार साहिबजादे गुरुद्वारे के पास, जेल रोड और मुखानी में लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर जयकारे लगाए। रात में मंदिर स्थल पर पहुंचने के बाद आरती और भजन हुए। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्री बालाजी मंदिर समिति के व्यवस्थापक पूरन पाठक ने बताया कि लगातार 17वें साल शोभायात्रा निकली है। आज सुबह हनुमान जी का शृंगार फिर सुंदरकांड और सुबह 11 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा। शाम सात बजे से विभिन्न जगहों की टीमों की ओर से भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां होंगी। रात में महाआरती, छप्पन भोग लगेगा और फूलों की होली खेली जाएगी। शोभायात्रा में विधायक बंशीधर भगत, अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, गोविंद रौतेला, नवीन भट्ट, कार्यक्रम संयोजक अतुल गुप्ता, दीप तिवारी, दर्शन लाल आदि रहे।
चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव आज
हल्द्वानी। मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर चित्रा नक्षत्र ब्रज योग, शुभ योग, मालव्य योग का निर्माण होने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होंगे और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बताया कि जिन जातकों का चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो, वे चैत्र पूर्णिमा से उपवास प्रारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पूजा विधि
ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें और पूर्व दिशा में श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। श्री हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराकर लाल, भगवा चोला अर्पित करें। घी की अखंड ज्योत जलाकर हनुमान जी को सिंदूर, कुमकुम, अक्षत, लाल पुष्प चढ़ाएं। गुड़, चना, बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू का भोग चढ़ाएं और बाएं तरफ जल रखें। इस अवसर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रुद्राष्टकम का पाठ करना अत्यंत शुभ फलकारी रहेगा। संवाद